Purnia News: निक्षय मित्र योजना के तहत 27 टीबी मरीजों को दिया फूड बास्केट
पूर्णिया, सितम्बर 27 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जनभागीदारी अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र योजना के तहत शनिवार को जिले के डगरुआ प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डगरूआ में 27 टीबी मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया के निर्देशानुसार एवं जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद तनवीर हैदर के नेतृत्व में टीबी ग्रसित मरीजों को स्वास्थ्य अधिकारियों की उपस्थिति में फूड वितरण किया गया। इस दौरान डगरुआ प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजी चंचल भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ आवश्यक पोषण सहयोग उपलब्ध कराना तथा जनभागीदारी के माध्यम से टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूत करना है। यह भी पढ़ें- पर्याप्त पोषण से बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.