पूर्णिया, अक्टूबर 31 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अर्णव चक्रवात के प्रभाव से पिछले दो दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी से जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं, शनिवार सुबह से ही आसमान साफ होने और धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप निकलने के साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। शनिवार को अधिकतम में 7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। जबकि न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने से मौसम में गर्माहट महसूस की गई। शनिवार को न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar News: दो नवंबर से मौसम होगा साफ, बारिश के बाद फिर चढ़ेगा पारा जबकि अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले दो दिनों से धूप नहीं नि...