Purnia News: ना सजावट, ना पुजारी, फिर भी दीपावली की मध्यरात्रि में होती है मां काली की विशेष पूजा
पूर्णिया, अक्टूबर 28 -- Purnia News: पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। ना कोई विशेष सजावट, ना धूमधाम और ना ही पारंपरिक रूप से पुजारी की मौजूदगी, फिर भी यहां मां काली की पूजा पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ होती है। दीपावली की मध्यरात्रि में मां काली की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि इस दौरान मां का आगमन होता है। करीब 78 वर्षों से यह मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यहां मां के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होने की मान्यता है। यह मंदिर पूर्णिया पूर्व प्रखंड के बेलौरी-सोनाली सड़क किनारे स्थित महेंद्रपुर धाम में है। विशाल पीपल के पेड़ के नीचे बने छोटे से मंदिर में मां काली विराजमान हैं। मंदिर परिसर में स्थित पीपल का पेड़ भी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है। इसकी शाखाओं पर काली के विभिन्न स्वरूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.