पूर्णिया, नवम्बर 6 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। दीपावली का पर्व नजदीक है। लोग अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे हैं, लेकिन बनमनखी नगर परिषद क्षेत्र के कई मोहल्लों में गंदगी और जलजमाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सड़कों पर नाली का गंदा पानी बहने और जगह-जगह कूड़े का ढेर जमा रहने से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने नगर परिषद प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई है। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 8 और 9 के बीच स्थित बल भारती रोड पर नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्व-त्योहार के समय भी उन्हें इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। सड़क पर अत्यधिक जलजमाव के कारण आए दिन राहगीर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि इस समस्या से कई बार नगर परिषद प...