पूर्णिया, अक्टूबर 14 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में नार्थ- ईस्ट के आठ राज्यों की पुलिस राष्ट्रीय एकता रैली निकालेगी। साथ ही यहां के युवाओं को नशामुक्ति का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बिहार सरकार के गृह विभाग की ओर से आवश्यक दिशा- निर्देश जारी किया गया है। नार्थ-ईस्ट के त्रिपुरा, मिजोरम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, अरूणाचल प्रदेश, आसाम एवं सिक्किम की पुलिस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। संबंधित राज्यों के डीएसपी या इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी अपनी- अपनी टीम को लीड करेंगे। इन राज्यों के टीम लीडर समेत कुल 80 पुलिस कर्मी पूर्णिया में कार्यक्रम में आयोजित करेंगे। ट्रैफिक डीएसपी रंजन कुमार सिंह सहित पूर्णिया पुलिस के विभिन्न पदाधिकारी नार्थ-ईस्ट से आने वाले इन आगंतुकों की बुधवार शाम अगुवानी करेंगे। य...