Purnia News: नाबालिग से शादी रचाने वाला गिरफ्तार
पूर्णिया, नवम्बर 17 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नाबालिग से शादी रचाने वाले युवक को केहाट थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सदर थाना के रामबाग निवासी अमन कुमार के रूप में की गई है। केहाट थानाध्यक्ष आरके ठाकुर ने बताया कि युवक पहले से शादीशुदा है। युवक ने केहाट थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी कर ली। लड़की के परिजनों ने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बस स्टैंण्ड से लड़की को बरामद करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.