Purnia News: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी फरार
पूर्णिया, अगस्त 15 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में जलालगढ़ थाना कांड संख्या 172/26 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता लगभग छह माह की गर्भवती है। पीड़िता का मेडिकल जांच करा लिया गया है। पीड़िता और आरोपी एक ही जगह के रहने वाले हैं। आरोपी भी नाबालिग है और वह पीड़िता का चचेरा भाई बताया जाता है। जलालगढ़ थाना की पुलिस पदाधिकारी सारिका कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच के क्रम में आरोपी एवं उसके परिजन घर छोड़कर फरार हैं। यह भी पढ़ें- चाचा ने भतीजी को गर्भवती किया, 4 महीने तक बनाता रहा हवस का शिकार मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.