पूर्णिया, अगस्त 18 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। नाग पंचमी के अवसर पर सोमवार को मीरगंज क्षेत्र के रंगपुरा दक्षिण पंचायत स्थित विषहरी स्थान में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अहले सुबह से ही आसपास के गांवों से महिला-पुरुष श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर विषहरी माता की पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। नाग पंचमी पर विषहरी स्थान में वर्षों से चली आ रही हाथ उठाने की परंपरा श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में हाथ उठाकर अपनी आस्था प्रकट की। कई श्रद्धालु मन्नत पूरी होने की कामना लेकर पहुंचे, जबकि कुछ श्रद्धालु ने मनोकामना पूरी होने पर माता के दरबार में पूजा-अर्चना की। महिलाएं सज-धजकर पूजा की थाल...