Purnia News: नागपंचमी पर रामबाग बिषहरी स्थान में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नागपंचमी के अवसर पर नगर निगम के वार्ड संख्या 30 के रामबाग स्थित मनोकामना सिद्धि बिहुला बिषहरी मंदिर में सोमवार और मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूर्व पार्षद आशीष पोद्दार एवं वर्तमान पार्षद पूजा कुमारी के आवासीय परिसर में स्थित इस मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार दो दिवसीय पूजा-अर्चना एवं बिहुला-बिषहरी पाठ का आयोजन किया गया। पूजा में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने फल से सजी डाली, झांप एवं मंजूषा अर्पित कर मां बिषहरी की पूजा-अर्चना की। भक्तों ने बताया कि इस स्थान के प्रति लोगों की गहरी आस्था है और मनोकामना पूरी होने के बाद श्रद्धालु माता के प्रति आभार व्यक्त करने यहां पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: देसरी में नागपंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.