पूर्णिया, अक्टूबर 31 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय के निर्देश पर मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग की ओर से जिले में 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक व्यापक नशामुक्ति जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस बावत डीएम अंशुल कुमार अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में नशामुक्ति भारत अभियान समिति से जुड़े सभी प्रमुख विभागों की एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शामिल प्रमुख विभाग एवं अधिकारियों में पंचायती राज, आठ्रसीडीएस, शिक्षा, खेल, जीविका, मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, मेरा युवा भारत, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सहित संबंधित अधिकारी शामिल थे। इसके साथ ही जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अमरेश कुमार की ओर से नेशनल प्लान फॉ...