पूर्णिया, नवम्बर 8 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय) सह कलानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली में नशामुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. नुरूल होदा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा एक विशाल प्रभात फेरी (जागरूकता रैली) निकाली गई। इसके साथ ही उपस्थित सभी लोगों को जीवन में कभी भी नशा न करने और समाज को नशामुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का सफल नेतृत्व विद्यालय के शिक्षक सह एनसीसी पदाधिकारी आशीष कुमार शर्मा द्वारा किया गया। नशामुक्ति के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकाली गई इस प्रभात फेरी में छात्रों ने उत्साहपूर्वक नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में वि...