Purnia News: नशामुक्ति अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पूर्णिया, नवम्बर 3 -- Purnia News: गढ़बनैली, एक संवाददाता। कसबा प्रखंड के गढ़बनैली स्थित सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय-सह-कलानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को नशामुक्ति अभियान के तहत विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. नुरूल होदा ने की। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने की सामूहिक शपथ दिलाई गई। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक ने कहा कि नशा समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा है। युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिक्षक आशीष कुमार शर्मा, माधुरी दिव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.