Purnia News: नवविवाहिता की मौत मामले में ससुर गिरफ्तार, पति समेत तीन पर प्राथमिकी
पूर्णिया, अगस्त 21 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। शादी के महज एक साल बाद नवविवाहिता दुलारी कुमारी (19) की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 17 अगस्त को कठबजरा मुसहरी स्थित ससुराल के कमरे में दुलारी का शव फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद मृतका की मां अरपना देवी के आवेदन पर पति मनीष कुमार ऋषि, ससुर ढोटन ऋषि और सास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
घटना का विवरण प्राथमिकी के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह मृतका के ससुर ढोटन ऋषि को गिरफ्तार कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां अरपना देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में ससुराल पक्ष पर बेटी को प्रताड़ित करने और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.