पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों एवं पूजा पंडालों में मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही लगी रही। भक्तों ने मां कालरात्रि के समक्ष माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। नवरात्र को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। नवरात्र के सातवें दिन मां कालरात्रि को गुड़ से बने व्यंजन, खीर, हलवा, मालपुआ, शहद और मखाने का भोग अर्पित किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: बेलवरण से आमंत्रण, मां का दर्शन कर निहाल हुआ कोडरमा मंदिरों में मंत्रोच्चार, आ...