पूर्णिया, अगस्त 9 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मालोपाड़ा पंचायत में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक नल-जल योजना का लाभ बड़ी संख्या में परिवारों तक नहीं पहुंचने को लेकर जदयू प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने प्रखंड विकास पदाधिकारी हेम शंकर राही को एक ज्ञापन सौंपते हुए जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जदयू अध्यक्ष ने बताया कि मालोपाड़ा पंचायत के जगदल गांव वार्ड संख्या 12 और 14 में करीब 700 परिवार ऐसे हैं जो आज तक पूरी तरह नल-जल योजना से वंचित हैं। वहीं इसी पंचायत के वार्ड संख्या एक गढ़महली गांव में भी लगभग 300 परिवारों को योजना का लाभ नहीं मिल सका है। उन्होंने बताया गया है कि कस कारण एक बड़ी आबादी को आज भी शुद्ध पेयजल से वंचित हो रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल का जल योजना क...