पूर्णिया, जुलाई 23 -- Purnia News: बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में गुरुवार को हल्की कमी आई जिससे लोगों ने रात की सांस ली। लेकिन लगातार रुक-रुक कर हो रहे हैं बारिश से लोगों को अब बाढ़ का डर सताने लगा है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि नदियों के जलस्तर में वृद्धि एवं कमी जारी है प्रशासन जलस्तर एवं नदी कटाव की लगातार निगरानी कर रहे हैं, वहीं आवश्यकतानुसार जल संसाधन विभाग के द्वारा नदी कटाव निरोधक कार्य शुरू किया गया है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, कनकई एवं परमान नदी के जलस्तर में हल्की कमी हुई है। परमान नदी खतरे के निशान के नीचे बह रही है। उन्होंने कहा कि किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 है, जबकि बुधवार की शाम पांच बजे...