Purnia News: नदी किनारे शौच के दौरान डूबने से एक व्यक्ति की मौत
पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र की चिकनी डुमरिया पंचायत के दमैली बंगाली टोला वार्ड संख्या-7 में शनिवार देर शाम कोसी नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 60 वर्षीय जामुन महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार जामुन महतो शनिवार शाम भैंस चराने निकले थे। इसी दौरान कोसी नदी किनारे शौच के लिए जाने के क्रम में उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही मीरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एवं ग्रामीणों ने काफी देर तक खोजबीन की। प्रारंभिक प्रयास में सफलता नहीं मिली, लेकिन देर रात ग्रामीणों की मदद से नदी से शव बरामद कर लिया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नदी किनारे शौच के दौरान डूबने से बुजुर्ग की मौत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.