Purnia News: नदियों के जलस्तर में फिर वृद्धि, तटवर्ती इलाकों के लोगों की बढ़ी चिंता
पूर्णिया, जुलाई 22 -- Purnia News: बैसा-अमौर, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले का सुदूरवर्ती अमौर विधानसभा क्षेत्र एक बार फिर बाढ़ और कटाव की आशंका से चिंतित है। क्षेत्र की प्रमुख नदियों महानंदा, कनकई, परवान और बकरा के जलस्तर में वृद्धि होने से तटवर्ती इलाकों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। कई गांवों में लोग रातभर जागकर नदी की स्थिति पर नजर रख रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बाढ़ और कटाव के कारण सैकड़ों परिवार प्रभावित होते हैं। हाल के दिनों में नदियों का जलस्तर सामान्य से नीचे चला गया था, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन पिछले दो दिनों में जलस्तर बढ़ने से एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। बैसा प्रखंड की महानंदा और कनकई नदी तथा अमौर क्षेत्र की परवान और बकरा नदी में जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हुए हैं। स्थानीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.