Purnia News: नगर पंचायत में खरीदे गए सामानों की बिंदुवार जांच रिपोर्ट की मांग
पूर्णिया, जुलाई 15 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। नगर पंचायत धमदाहा में कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच प्रक्रिया से असंतुष्ट आवेदक कुंदन रंजन उर्फ चुन्ना ठाकुर ने मामले की पारदर्शी एवं बिंदुवार जांच कराने की मांग करते हुए वरीय अधिकारियों को पत्र भेजा है। उन्होंने बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया ने उनके अनुरोध पर पत्र जारी कर उठाए गए बिंदुओं की विस्तृत जांच करने का निर्देश दिया है। इसके बावजूद उनके और जांच अधिकारियों के बीच जांच के दायरे एवं बिंदुओं को लेकर अब तक सहमति नहीं बन सकी है। चुन्ना ठाकुर ने अधिकारियों को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि नगर पंचायत द्वारा करोड़ों रुपये की लागत से की गई खरीद प्रक्रियाओं में कई महत्वपूर्ण पहलुओं की निष्पक्ष जांच नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- Auraiya News: नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.