पूर्णिया, सितम्बर 9 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधायक विजय खेमका ने नगर विकास एवं आवास विभाग के तहत पूर्णिया में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर बुडको के परियोजना पदाधिकारी एवं सहायक अभियंता के साथ बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा में मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत सड़क-नाला निर्माण, स्ट्रॉम ड्रेनेज वाटर सिस्टम तथा अमृत योजना के अंतर्गत शहर में शुद्ध पेयजल आपूर्ति की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई। इस दौरान बुड़को के अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के लिए अनुशंसित कुल 59 सड़क-नाला निर्माण योजनाओं में से 50 योजनाओं का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। जिसका स्थलीय जांच भी जिला पदाधिकारी द्वारा गठित टीम के माध्यम से कराए जाने की जानका...