Purnia News: नई रात्रिकालीन ट्रेन से सीमांचल को मिली सौगात, यात्रियों में उत्साह
पूर्णिया, अगस्त 19 -- Purnia News: बनमनखी, संवाद सूत्र। सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए पाटलिपुत्र से पूर्णिया कोर्ट स्टेशन तक नई रात्रिकालीन ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। पहली बार ट्रेन के बनमनखी जंक्शन पहुंचने पर यात्रियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ इसका स्वागत किया। इस अवसर पर बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार लगातार जनहित से जुड़ी योजनाओं को धरातल पर उतारकर लोगों को नई सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि सीमांचल क्षेत्र को पहले से जनसेवा एक्सप्रेस, जनहित एक्सप्रेस, जानकी एक्सप्रेस, आनंद विहार स्पेशल एक्सप्रेस, हाटे-बाजारे एक्सप्रेस और कोशी एक्सप्रेस सहित कई महत्वपूर्ण रेल सेवाओं का लाभ मिल रहा है। यह भी पढ़ें- 21 साल बाद पूर्णिया के लिए चली रात्रिकालीन ट्रेन अब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.