Purnia News: नंदनिया दोमुख घाट पर चचरी पुल से आवागमन शुरू, आरसीसी पुल का वर्षों से इंतजार
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। बैसा प्रखंड के नंदनिया पंचायत अंतर्गत नंदनिया कब्रिस्तान के समीप गोड़ी टोला और नंदनिया गांव के बीच दोमुख धार पर शुक्रवार से अस्थायी चचरी पुल के सहारे आवागमन शुरू हो गया। स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से तैयार इस पुल से पैदल यात्रियों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी आवागमन की सुविधा मिलने लगी है। हालांकि, इसके लिए सहयोग शुल्क लिया जा रहा है। वर्षों से यहां आरसीसी पुल निर्माण की मांग लंबित रहने के कारण ग्रामीणों को हर साल अस्थायी चचरी पुल या नाव के सहारे नदी पार करनी पड़ती है। स्थानीय ग्रामीण कन्हैया और विमल कुमार ने बताया कि नदी का जलस्तर घटने के बाद ग्रामीणों के सहयोग से चचरी पुल तैयार किया गया है। इसके शुरू होने से आसपास के गांवों के लोगों को काफी राहत मिली है। नंदनिया पंचायत की मुखिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.