पूर्णिया, अक्टूबर 16 -- Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा के अवसर पर मीरगंज के मेंहीनगर स्थित महर्षि मेंही योगाश्रम में ग्यारह दिवसीय सामूहिक सत्संग एवं ध्यानाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम पूजा से शुरू हुए इस आध्यात्मिक आयोजन में प्रतिदिन श्रद्धालु सामूहिक रूप से ध्यानाभ्यास कर रहे हैं। संत-महात्माओं के प्रवचन से आश्रम का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। दूर-दराज से श्रद्धालु पहुंचकर सत्संग का लाभ उठा रहे हैं। इस मौके पर आयोजित सत्संग में स्वामी अमल बाबा ने ध्यानाभ्यास की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ध्यानाभ्यास मन की चंचलता पर नियंत्रण पाने और आत्मिक शांति का अनुभव करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। यह भी पढ़ें- Mau News: जीवन का सबसे बड़ा मित्र और शत्रु है मन: सद्गुरु महाराज संसार की भागदौड़ में उलझा मनुष्य अक्सर अपने भीत...