Purnia News: धूप निकलते ही बढ़ी उमस, शाम की हल्की बारिश भी नहीं दिला सकी राहत
पूर्णिया, जुलाई 25 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। लगातार दो सप्ताह तक रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद शुक्रवार को सुबह से तेज धूप निकलने पर पूर्णिया में उमस भरी गर्मी लौट आई। दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम में हल्की रिमझिम बारिश हुई, लेकिन इसके तुरंत बाद फिर धूप निकलने से उमस बरकरार रही। दोपहर के समय तेज धूप के कारण लोग पेड़ों की छांव में बैठकर राहत तलाशते नजर आए। आसमान में बीच-बीच में हल्के बादल छाए रहने से धूप-छांव का सिलसिला चलता रहा, जिससे कुछ समय के लिए गर्मी से हल्की राहत मिली। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 25 जुलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.