पूर्णिया, अक्टूबर 17 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार सुबह धूप निकलने से उमस भरी गर्मी रही। दिन चढ़ते ही आसमान में बादल छाए रहने के कारण शहर का मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि बीच-बीच में तेज धूप निकलने से लोगों को गर्मी का एहसास हुआ, लेकिन आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान में नरमी बनी रही। आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने से धूप छांव लगा रहा। इस दौरान लोगों को आवाजाही में गर्मी से राहत मिली। शुक्रवार शाम को हल्की हवा चलने से मौसम सुहावना बन गया। आगे भी मौसम इसी तरह रहने की संभावना बनी हुई है। आसमान मे बादल छाए रहने से धूप में नरमी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के सहायक वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 32.6 डिग्र...