Purnia News: धार किनारे अज्ञात युवक का शव बरामद, हत्या की आशंका
पूर्णिया, अगस्त 27 -- Purnia News: जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना क्षेत्र के चकमका ओपी से करीब एक किलोमीटर दूर बैसाढ़ धार किनारे बुधवार शाम करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव फेंके जाने की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक किसान फसल देखने धार किनारे गया था। इसी दौरान उसकी नजर शव पर पड़ी। किसान के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना चकमका ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, पूर्णिया भेज दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: घोघवलिया चंवर में कंकाल मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका चकमका ओपी प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.