Purnia News: धमदाहा में यूडीआईडी कार्ड के लिए शिविर, 55 दिव्यांगजनों की जांच
पूर्णिया, सितम्बर 22 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर सोमवार को धमदाहा अनुमंडलीय अस्पताल में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति कर दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने 55 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए प्रतिवेदन उपलब्ध कराया। इसके अलावा पूर्व से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र वाले पांच दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निर्माण के लिए भी आवेदन प्राप्त किए गए। प्राप्त आवेदनों की विभागीय पोर्टल पर नियमानुसार ऑनलाइन प्रविष्टि की जा रही है। पूर्व में ऑफलाइन जारी किए गए दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का भी शिविर में मौजूद चिकित्सकों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण किया गया। इसके बाद यूडीआईडी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.