पूर्णिया, अक्टूबर 16 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। दुर्गापूजा और दशहरा मेले को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन की टीम ने धमदाहा प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों और पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजीत प्रताप सिंह चौहान, अंचल अधिकारी आलोक कुमार और धमदाहा थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक संजय कुमार की संयुक्त टीम ने अनुमंडल मुख्यालय के नेहरू चौक स्थित दुर्गा मंदिर, उत्तर टोला दुर्गा मंदिर, कुंवारी, बिशनपुर, ईटहरी, धरहर जमुनिया और मीरगंज सहित करीब दो दर्जन पूजा पंडालों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुर्गापूजा समिति और मेला आयोजन समिति के सदस्यों से अष्टमी, नवमी एवं दशमी के कार्यक्रमों की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: ए...