Purnia News: धमदाहा में दशहरा मेले का फीता काटकर उद्घाटन
पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। सार्वजनिक दुर्गा मंदिर नेहरू चौक धमदाहा में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अनुष्ठान संपन्न हुआ। इससे पूर्व नगर पंचायत धमदाहा की मुख्य पार्षद रानी देवी, उपमुख्य पार्षद मीना कुमारी और अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर दुर्गापूजा एवं दशहरा मेले का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। पूजा समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष केदारनाथ मंदिर की थीम पर भव्य पूजा पंडाल बनाया गया है। मेले को आकर्षक बनाने के लिए झूले और मनोरंजन के अन्य साधनों की व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: रांची रोड रेलवे स्टेशन दुर्गा मंदिर में 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.