Purnia News: धमदाहा में जाम बना नासूर, डेढ़ घंटे तक फंसे रहे राहगीर
पूर्णिया, सितम्बर 10 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा बाजार में जाम की समस्या अब राहगीरों के लिए नासूर बन गई है। बाजार की अलग-अलग सड़कों पर आए दिन लगने वाले जाम में लोगों को एक से डेढ़ घंटे तक फंसे रहना पड़ता है। इसके बावजूद जाम की समस्या से स्थायी निजात दिलाने की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। प्रशासनिक स्तर पर समय-समय पर कार्रवाई के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। चार वर्ष पूर्व नगर पंचायत बनने के बाद भी धमदाहा में गुदरी हाट और पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है। इसके कारण सड़क किनारे ही गुदरी और सब्जी मंडी लगती है। वहीं रेहड़ी-ठेला, टेम्पो और टोटो के सड़क पर खड़े रहने से आवागमन बाधित होता है। धमदाहा मुख्य चौराहे से कुआंड़ी की ओर जाने वाली सिंगल सड़क की स्थिति भी जाम की समस्या को बढ़ा रही है। सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.