पूर्णिया, सितम्बर 7 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय धमदाहा के दक्षिण टोला में आयोजित कृष्ण जन्मोत्सव मेला का रविवार को भव्य उद्घाटन किया गया। पूर्व मंत्री बीमा भारती, पूर्व विधायक दिलीप यादव एवं नगर पंचायत की मुख्य पार्षद रानी देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कृष्ण जन्मोत्सव भारत ही नहीं, बल्कि विश्व के कई देशों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाने वाला महत्वपूर्ण पर्व है। भगवान श्रीकृष्ण का जीवन मानव समाज को धर्म, कर्म, सत्य और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: कृष्णाटमी पर मेला एवं सांस्कृतिक कार्यक्...