Purnia News: धमदाहा बाजार से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी
पूर्णिया, अक्टूबर 18 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा बाजार के बनमनखी रोड स्थित एक घर के बाहर से दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि वह अपने भाई दिनेश कुमार की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर बीआर 11 बीबी-8211 से धमदाहा स्थित आंचल ज्वेलर्स में काम करने आए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे वह दुकान के मालिक संजय स्वर्णकार के बनमनखी रोड स्थित वार्ड संख्या आठ के घर पर खाना खाने गए थे। खाना खाने के बाद जब बाहर निकले तो मोटरसाइकिल गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का कोई पता नहीं चला। बताया जाता है कि धमदाहा बाजार में हाल के दिनों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। बाजार के प्रखंड कार्यालय परिसर, नेहरू चौक और उत्तर टोला सहित विभिन्न जगहों से पहले भी कई मोटरसाइकिल चोरी हो चुकी हैं। इनमें से अधिकांश का अब तक पता नहीं चल सका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.