पूर्णिया, नवम्बर 24 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड के 82 सरकारी विद्यालयों में 4750 बेंच-डेस्क की कमी है। परिणाम स्वरूप प्रखंड के 19000 बच्चे जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। प्रखंड संसाधन केन्द्र कार्यालय धमदाहा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार प्रखंड के 82 प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों में 4750 बेंच-डेस्क की आवश्यकता है। उ बेंच-डेस्क कि आपूर्ति करने के लिए पत्र भी लिखा गया हैं। कई स्कूलों में बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। ऐसे छात्रों के समक्ष सबसे अधिक परेशानी ठंड के मौसम में होती है। इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों से प्राप्त डाटा को सूचीबद्ध कर विभाग को पत्र लिखा जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...