Purnia News: धमदाहा के कलाकारों ने पंडित बिरेन्द्र को याद किया
पूर्णिया, अगस्त 10 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलाभवन संगीत विभाग के पूर्व प्राचार्य सह संगीत प्रशिक्षक पंडित बिरेन्द्र घोष की 7 वीं पुण्यतिथि पर धर्मपुर साहित्यिक एवं सांस्कृतिक परिषद् धमदाहा के कलाश्री सम्मान प्राप्त वरीय कलाकार लक्ष्मी राम ने निज आवास पर कलाकारों, कलाप्रेमियों व स्थानीय लोगों के बीच एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। सबों ने पंडित बिरेन्द्र घोष की प्रतिमा को विनम्र पूर्वक पुष्पाभिषेक कर उनकी आत्मा की शांति हेतू ईश्वर से प्रार्थना की। इसी कड़ी में संस्थापक सह कवि मनोज कुमार राय ने पंडित बिरेंद्र घोष के जीवन दर्शन का बखान किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष सह गायक बिपिन कुमार भारती,गायक लक्ष्मी राम,तबला वादक अनोज कुमार राम, नाल वादक शंभू राय,सुधीर कुमार,राजेंद्र राय एवं अन्य कला प्रेमीगण उपस्थित थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.