Purnia News: धमदाहा-कुआंड़ी पथ पर गिरा विशाल पेड़, सड़क पर फंसे सैकड़ों वाहन
पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा-कुआंड़ी पथ पर कालीबाग के समीप गुरुवार की शाम अचानक विशाल पेड़ गिरने से सड़क पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ के सड़क पर गिरते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। शाम का समय होने के कारण घर लौट रहे दर्जनों लोग जाम में फंस गए। जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम करीब 6:40 बजे सड़क किनारे नहर के समीप स्थित विशाल पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ का बड़ा हिस्सा सड़क पर आ जाने से मार्ग पूरी तरह ढक गया। इसके बाद चारपहिया वाहन, ट्रैक्टर, टेंपो और दोपहिया वाहनों की कतार लग गई। पेड़ गिरने की सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन को दी गई, लेकिन समाचार प्रेषण तक पेड़ को हटाने या काटने का काम शुरू नहीं हो सका था। यह भी पढ़ें- Orai News: बीच सड़क पर अचानक गिरा पेड़, घंटों ठप्प रहा यातायात बड़ी संख्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.