पूर्णिया, जुलाई 20 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। कोरोना काल में मरीजों को निर्बाध ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट वर्षों बाद भी अपने उद्देश्य को पूरा नहीं कर पा रहा है। स्थिति यह है कि प्लांट की मशीनें चालू अवस्था में होने के बावजूद अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब भी ऑक्सीजन सिलेंडरों के सहारे ही इलाज कराना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2020 में अनुमंडलीय अस्पताल समेत आसपास के स्वास्थ्य केंद्रों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए लाखों रुपये की लागत से यह प्लांट स्थापित किया गया था। इसकी क्षमता अस्पताल की जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी ऑक्सीजन उपलब्ध कराने की थी। यह भी पढ़ें- Purnia News: उद्घाटन के कुछ दिनों बाद ही बंद पड़ा ऑक्सीजन प्लांट, जंग...