पूर्णिया, नवम्बर 1 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल धमदाहा में डायलिसिस सेवा केंद्र शुरू हो गया है। अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. बसंत कुमार सहनी ने केंद्र का शुभारंभ किया। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ बी के सहनी ने बताया कि राशन कार्डधारियों को निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा मिलेगी जबकि बिना राशन कार्ड वाले मरीजों 1,797 रुपये भुगतान करना पड़ेगा। डायलिसिस सेवा केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किडनी के रोगियों को स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिलेगी। इससे मरीजों को डायलिसिस के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। इस अवसर पर संचालित डायलिसिस सेवा केंद्र की सीनियर डायलिसिस इंचार्ज जीएनएम नाजिश अख्तर ने बताया कि केंद्र में मरीजों को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Samastipur News: पूस...