Purnia News: धनतेरस पर मीरगंज बाजार में उमड़ी खरीदारों की भीड़, देर शाम तक गुलजार रहीं दुकानें
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- धनतेरस पर मीरगंज बाजार में रौनक Purnia News: मीरगंज, एक संवाददाता। धनतेरस पर शुक्रवार को मीरगंज बाजार में खरीदारी को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। सुबह से ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी, जो देर शाम तक बनी रही। पर्व को लेकर बाजार में रौनक देखते ही बन रही थी। मुख्य सड़कों से लेकर गली-मोहल्लों तक खरीदारों की चहल-पहल रही। धनतेरस पर शुभ खरीदारी की परंपरा को देखते हुए लोगों ने अपनी पसंद और बजट के अनुसार जमकर खरीदारी की। सोने-चांदी के आभूषणों की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ लगी रही। वहीं बर्तन दुकानों में स्टील, पीतल सहित अन्य धातुओं के बर्तनों की खूब बिक्री हुई। फर्नीचर दुकानों पर स्टील अलमीरा, पलंग, सोफा, कुर्सी और टेबल की खरीदारी के लिए भी ग्राहक पहुंचते रहे। इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर रंग-बिरंगी झालर, आकर्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.