Purnia News: धंधेबाज कर रहे हैं वॉकी- टॉकी के सहारे शराब की डिलेवरी
पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में शराब की डिलेवरी के लिए वॉकी- टॉकी का सहारा लिया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला जीरोमाइल कब्रिस्तान टोला से सामने आया है। यहां एक घर में छापा मारकर पुलिस ने 180 लीटर विदेशी शराब एवं तीन वॉकी- टॉकी जब्त किया है। इस दौरान धंधेबाज भाग निकलने में कामयाब रहा। आरोपी की पहचान कब्रिस्तान टोला निवासी मो मुजफ्फर के रूप में हुई है। गुलाबबाग टीओपी प्रभारी ने बताया कि पुलिस को इस बात की भनक मिली है कि मुजफ्फर ने शराब डिलेवारी के काम में बच्चों को लगा रखा है। वे लोग वॉकी- टॉकी के जरिए एक- दूसरे के संपर्क में रहते हैं। पुलिस बच्चों से शराब डिलेवरी करवाने के मामले के सत्यापन में लगी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.