पूर्णिया, सितम्बर 30 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के गोरियर पट्टी श्री माता पंचायत स्थित श्री श्री 108 सार्वजनिक दुर्गा मंदिर, श्री माता का इतिहास करीब दो सौ वर्ष पुराना है। कभी इस मंदिर में बलि प्रथा का प्रचलन था, लेकिन पिछले करीब 42 वर्षों से यहां बलि नहीं चढ़ाई जाती है। दुर्गा पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। मंदिर के गर्भगृह में प्रत्येक वर्ष मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं। दशमी के दिन विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। वैसे तो वर्षभर मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं और मां के...