Purnia News: दो सप्ताह बाद लौटी उमस भरी गर्मी, तेज धूप से लोग बेहाल
पूर्णिया, जुलाई 26 -- Purnia News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शनिवार को पूर्णिया में तेज धूप निकलने से उमस भरी गर्मी लौट आई। सुबह से ही चटक धूप खिलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप के बीच लोगों की आवाजाही जारी रही, हालांकि कई लोग पेड़ों की छांव में बैठकर राहत तलाशते नजर आए। पिछले दो सप्ताह से रिमझिम और झमाझम बारिश के कारण मौसम सुहावना बना हुआ था और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी। लेकिन पिछले दो दिनों से मौसम साफ होने और तेज धूप निकलने के कारण तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आसमान में हल्के बादल छाए रहने से बीच-बीच में धूप और छांव का सिलसिला चलता रहा, जिससे कुछ समय के लिए लोगों को राहत भी मिली। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: तेज धूप निकलने के कारण उमस और गर्मी बढ़ी मौसम विभाग के सहायक वैज्ञ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.