पूर्णिया, अगस्त 4 -- Purnia News: रूपौली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के दो सरकारी विद्यालयों में रविवार की रात चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने कन्या प्राथमिक विद्यालय, रूपौली और प्राथमिक विद्यालय नाढ़ा चकला को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये के सामान की चोरी कर ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। कन्या प्राथमिक विद्यालय रूपौली के प्रधान शिक्षक अनंत कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचने पर कार्यालय कक्ष का कुंडी टूटा मिला। कार्यालय का दरवाजा खुला था और अंदर रखी अलमारी भी खुली हुई थी। प्रथम मंजिल के एक कमरे का दरवाजा भी टूटा हुआ था। चोर विद्यालय से एक पंखा, एक भरा हुआ गैस सिलेंडर, दो बोरा चावल तथा विभागीय कार्य में प्रयुक्त एक टैबलेट चोरी कर ले गए। प्रधान शिक्षक ने बताया कि इससे पहले भी गत बुधवार की...