पूर्णिया, अक्टूबर 15 -- Purnia News: धमदाहा, एक संवाददाता। धमदाहा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत धमदाहा स्थित ढोकवा गांव में करीब दो माह पूर्व हुई युवती उजाला परवीन की मौत के मामले में अब उसके पिता मो. शकील के खिलाफ साजिश के तहत हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दर्ज इस मामले की जांच के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, ढोकवा गांव निवासी मो. शमशेर की पत्नी नुरसेवा खातून ने आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके पुत्र शदाब आलम का निकाह उजाला परवीन के साथ 23 अगस्त 2026 को होना तय हुआ था। इससे पहले 17 अगस्त 2026 की सुबह करीब नौ बजे उजाला के पिता मो. शकील ने उसके मामा की छत से गिरने के कारण मौत होने की बात कही थी। हालांकि, आवेदिका का आरोप है कि उजाला परवीन का...