पूर्णिया, अगस्त 15 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर मरंगा पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर दो मवेशी तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 308/26 के मामले में दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के गुंजरा गांव निवासी राजेश कुमार चौधरी तथा पोठिया थाना क्षेत्र के डुमर निवासी सजीर के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...