पूर्णिया, अक्टूबर 2 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर केनगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि केनगर थाना के मरंगा कांड संख्या 324/15 में फरार चल रहे वारंटी कामाख्या स्थान निवासी संजय यादव एवं रंजय यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...