Purnia News: दो किलोमीटर कच्ची सड़क बनी परेशानी का सबब, ग्रामीणों ने की पक्कीकरण की मांग
पूर्णिया, जुलाई 4 -- Purnia News: केनगर, एक संवाददाता। नगर पंचायत चम्पानगर के वार्ड संख्या 2, 3 और 4 को जोड़ने वाली लगभग दो किलोमीटर लंबी सड़क आज भी कच्ची बनी हुई है। बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ और जलजमाव से भर जाती है, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क के पक्कीकरण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड 1, 2, 3 और 4 के अधिकांश किसानों की कृषि योग्य भूमि इसी मार्ग के किनारे स्थित है। हल्की बारिश के बाद भी खेतों से उपज को घर तक लाना मुश्किल हो जाता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसी सड़क पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बहुल कौआबाड़ी टोला भी स्थित है। बारिश होने पर टोले के लोगों का आवागम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.