पूर्णिया, सितम्बर 3 -- Purnia News: जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ प्रखंड के निजगेहूंवा पंचायत अंतर्गत अहिलगांव बेलवाड़ी चौक के वार्ड संख्या 7 में मंगलवार की देर रात चोरों ने दो किराना दुकानों का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। इसी दौरान पड़ोसी की नजर चोर पर पड़ गई और उसके द्वारा हल्ला किए जाने पर चोर मौके से सामान छोड़कर भाग निकला। घटनास्थल से पुलिस ने थ्री नट, साहुल और चप्पल बरामद किया है। दुकानदार मुस्लिम पिता सैफुद्दीन तथा तबरेज आलम, पिता फजल आलम ने बताया कि दोनों की किराना दुकान है। रात करीब डेढ़ बजे चोर दुकान का ताला तोड़कर सामान निकाल रहा था। इसी दौरान पड़ोसियों की नजर चोर पर पड़ गई। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मखदुमपुर बाजार में किराना दुकान से हजारों की चोरी हल्ला होने के बाद चोर पश्चिम दिशा की ओर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है ...