Purnia News: दो अलग-अलग कांडों के आरोपी गिरफ्तार
पूर्णिया, अगस्त 12 -- Purnia News: हरदा, एक संवाददाता। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो अलग-अलग कांडों के आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कार्रवाई मरंगा थाना एवं कामाख्या ओपी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार एवं कामाख्या ओपी अध्यक्ष रोहित कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि मरंगा थाना कांड संख्या 245/26 के आरोपी हरदा निवासी सिकेन्द्र महलदार उर्फ बड़कू महलदार को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मरंगा थाना कांड संख्या 183/26 के आरोपी चपय निवासी मो. बिल्ला उर्फ मो. अजमल को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.