Purnia News: देसी शराब को लेकर विशेष छापेमारी अभियान
पूर्णिया, नवम्बर 7 -- Purnia News: अमौर, एक संवाददाता। अमौर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर मचछटा पंचायत अंतर्गत शीशाबाड़ी टोला एवं कब्रिस्तान टोला में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित देसी चुलाई शराब की भट्ठियों तथा तैयार देसी चुलाई शराब को विनष्ट किया गया। थानाध्यक्ष अमजद अली ने बताया कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Khagaria News: गोगरी: गंगा घाट पर देसी शराब की भश्ैइँ को किया ध्वस्त यह भी पढ़ें- Chapra News: दियारा क्षेत्र में शराब के खिलाफ पुलिस की छापेमारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.