पूर्णिया, जुलाई 13 -- Purnia News: बैसा, एक संवाददाता। अनगढ़ थानाध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में चलाए गए विशेष समकालीन अभियान के तहत दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर ग्यारह लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर अर्दनिया चौक के पास छापेमारी अभियान होता देखकर दो महिलाएं भागने लगीं। जिनमें से सुमित्रा देवी को पकड़ लिया गया जबकि दूसरी फरार हो गई। तलाशी में गिरफ्तार महिला के पास से आठ लीटर देसी चुलाई शराब बरामद हुई। वही दूसरी छापेमारी सोनापुर गांव में बाबुल ऋषि के घर पर की गई। वहां से तीन लीटर देसी चुलाई शराब जब्त की गई जबकि आरोपी फरार हो गया। यह भी पढ़ें- Purnia News: दस लीटर देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है तथा गि...